26.6 C
Raipur
Tuesday, August 11, 2026
Homeदेश-विदेशजंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन: सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के...

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन: सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद

Date:

Related stories

डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 11 अगस्त तक

रायपुर । संचालक संचालनालय तकनीकी शिक्षा द्वारा सत्र 2026-27...

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन के बीच सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एहतियात के तौर पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने राजधानी के 16 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद करने का फैसला लिया है।

DMRC की ओर से जारी सूचना के अनुसार, बंद किए गए स्टेशनों पर यात्रियों के प्रवेश और निकास पर पूरी तरह रोक रहेगी। हालांकि, राजीव चौक और केंद्रीय सचिवालय (सेंट्रल सेक्रेटेरिएट) स्टेशनों पर यात्रियों को इंटरचेंज (लाइन बदलने) की सुविधा फिलहाल जारी रहेगी।

प्रशासन ने यह कदम जंतर-मंतर क्षेत्र में चल रहे प्रदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए उठाया है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले मेट्रो की ताज़ा एडवाइजरी जरूर देखें और आवश्यक होने पर वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

बंद किए गए 16 मेट्रो स्टेशन

  • लोक कल्याण मार्ग
  • राजीव चौक
  • पटेल चौक
  • रामकृष्ण आश्रम मार्ग
  • बाराखंभा रोड
  • सुप्रीम कोर्ट
  • सेवा तीर्थ
  • जनपथ
  • मंडी हाउस
  • केंद्रीय सचिवालय
  • आईटीओ
  • दिल्ली गेट
  • इंद्रप्रस्थ
  • खान मार्केट
  • जोर बाग
  • शिवाजी स्टेडियम

फिलहाल इन स्टेशनों को दोबारा कब खोला जाएगा, इसे लेकर दिल्ली मेट्रो प्रशासन की ओर से कोई समयसीमा जारी नहीं की गई है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले नवीनतम अपडेट अवश्य जांच लें।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories