भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की। ED की टीम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के PA रहे केके चंद्राकर के घर जांच के लिए पहुंची।
जानकारी के मुताबिक, ED की टीम सुबह करीब 6 बजे 2-3 गाड़ियों से केके चंद्राकर के घर पहुंची। इसके बाद अधिकारियों ने घर के अंदर दस्तावेजों और अन्य जरूरी सामान की जांच शुरू की।

कार्रवाई के दौरान घर के बाहर पुलिस बल भी तैनात रहा। सुबह-सुबह ED की टीम के पहुंचने से इलाके में हलचल बढ़ गई।
फिलहाल ED की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह कार्रवाई किस मामले या जांच के सिलसिले में की जा रही है। आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही कार्रवाई की वजह और जांच से जुड़े अन्य तथ्यों का पता चल सकेगा।
