23.1 C
Raipur
Sunday, August 30, 2026
Homeखेलबड़ा हादसा टला! GT टीम बस में अचानक लगी आग, सुरक्षित निकाले...

बड़ा हादसा टला! GT टीम बस में अचानक लगी आग, सुरक्षित निकाले गए सभी खिलाड़ी

Date:

Related stories

बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम : CM विष्णुदेव साय

CM साय बोले- रूटीन प्रक्रिया को निजीकरण से जोड़ना...

नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़: CM साय

नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट...

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 फाइनल में हार के बाद गुजरात टाइटंस की टीम एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गई। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबला समाप्त होने के बाद टीम होटल लौट रही थी, तभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को लेकर जा रही टीम बस में अचानक आग लग गई। घटना के बाद बस में सवार खिलाड़ियों और स्टाफ के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। देखते ही देखते बस से धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं। हालांकि राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी खिलाड़ियों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगने के बाद टीम के खिलाड़ी और स्टाफ करीब एक घंटे तक सड़क पर फंसे रहे। इसके बाद टीम मैनेजमेंट ने दूसरी बस की व्यवस्था की, जिससे सभी को सुरक्षित होटल पहुंचाया गया। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

गुजरात टाइटंस के लिए यह दिन पहले ही निराशाजनक रहा था। आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में टीम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसके कुछ ही समय बाद टीम बस में आग लगने की घटना ने खिलाड़ियों और टीम प्रबंधन की चिंता बढ़ा दी।

फिलहाल सभी खिलाड़ी सुरक्षित हैं और घटना की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह बताया जा रहा है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories