22.4 C
Raipur
Saturday, October 17, 2026
Homeछत्तीसगढ़नेपाल में बाढ़ के बाद 288 से ज्यादा भारतीय लापता, अंबिकापुर की...

नेपाल में बाढ़ के बाद 288 से ज्यादा भारतीय लापता, अंबिकापुर की डॉ. मीना गुप्ता भी शामिल; मंत्री राजेश अग्रवाल ने विदेश मंत्रालय से साधा संपर्क

Date:

Related stories

रायपुर,। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद 288 से अधिक भारतीय नागरिकों के लापता होने की खबर से छत्तीसगढ़ में भी चिंता बढ़ गई है। लापता लोगों में अंबिकापुर निवासी वरिष्ठ नेता कर्ताराम गुप्ता की बेटी डॉ. मीना गुप्ता भी शामिल हैं, जो ब्रिटेन में चिकित्सक के रूप में सेवाएं दे रही हैं।

छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने डॉ. मीना गुप्ता की सुरक्षित वापसी के लिए हरसंभव प्रयास का भरोसा दिलाया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में नेपाल स्थित भारतीय दूतावास और संबंधित अधिकारियों से संपर्क बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।

विदेश मंत्रालय से किया संपर्क

मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए विदेश मंत्रालय से तत्काल संपर्क किया है। डॉ. मीना गुप्ता से संबंधित जरूरी जानकारी साझा करने के लिए उनके परिवार को मंत्रालय की ई-मेल आईडी भी उपलब्ध कराई गई है, ताकि उनकी तलाश और सुरक्षित वापसी के प्रयासों में आवश्यक जानकारी मिल सके।

उन्होंने कहा कि नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा के बीच बड़ी संख्या में भारतीय नागरिकों के लापता होने की खबर बेहद चिंताजनक है। प्रशासनिक और राजनयिक स्तर पर उपलब्ध माध्यमों से जानकारी साझा कर लापता भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के प्रयास किए जा रहे हैं।

पीड़ित परिवारों के प्रति जताई संवेदना

मंत्री ने नेपाल की बाढ़ से प्रभावित सभी परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा रहना और उन्हें हरसंभव सहयोग देना जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राहत एवं बचाव कार्यों के साथ लापता लोगों की तलाश में जल्द सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।

मंत्री राजेश अग्रवाल ने डॉ. मीना गुप्ता समेत सभी लापता भारतीय नागरिकों के सकुशल होने की कामना करते हुए उनके जल्द अपने परिवारों के बीच लौटने की उम्मीद जताई।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories