30.1 C
Raipur
Wednesday, August 12, 2026
Homeक्राइममुंबई की बाइक राइडर की सड़क हादसे में मौत, धमतरी के मरकाटोला...

मुंबई की बाइक राइडर की सड़क हादसे में मौत, धमतरी के मरकाटोला घाट में ट्रेलर ने मारी टक्कर

Date:

Related stories

धमतरी। नेशनल हाईवे-30 पर मरकाटोला घाट के पास बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में मुंबई की एक महिला बाइक राइडर की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब रायपुर से कांकेर की ओर जा रहे बाइक राइडर्स के समूह में शामिल युवती की बाइक को सामने से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी।

जानकारी के मुताबिक, करीब 20 बाइक राइडर्स का समूह 12 अगस्त की सुबह रायपुर से कांकेर के लिए रवाना हुआ था। धमतरी पार करने के बाद करीब 17 बाइक राइडर्स आगे निकल गए, जबकि तीन राइडर्स पीछे चल रहे थे। इसी दौरान मरकाटोला घाट के पास ट्रेलर की टक्कर से एक बाइक सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

मृतका की पहचान रिद्धि ठक्कर, निवासी दिवली, मुंबई वेस्ट के रूप में बताई गई है। वह अपनी बाइक MH 12 SP 0835 से रायपुर पहुंची थीं और बाइक राइडर्स के समूह के साथ कांकेर जा रही थीं।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और साथ चल रहे बाइक राइडर्स ने घायल रिद्धि की मदद की। डायल-112 की सहायता से उन्हें चारामा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उन्हें धमतरी के राम अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे में शामिल ट्रेलर और उसके चालक की तलाश कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल धमतरी भेजा गया है।

पुलिस ने मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। परिजनों के मुंबई से रायपुर पहुंचने के बाद शव को रायपुर एयरपोर्ट के जरिए मुंबई ले जाने की प्रक्रिया की जाएगी। हादसे के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories