रायपुर। मिठास, स्वाद और भरोसे की पहचान बन चुके न्यू देहली स्वीट्स ने राजधानी रायपुर के सड्डू क्षेत्र में NDS GOLD के नए प्रीमियम आउटलेट की शुरुआत की है। शुभम के मार्ट के बाजू में शुरू किए गए इस नए आउटलेट में पारंपरिक मिठाइयों के साथ मल्टी-क्यूजीन फूड, स्नैक्स, चाट, बेकरी और ड्रायफ्रूट्स सहित स्वाद की कई वैरायटी उपलब्ध कराई गई हैं। यह न्यू देहली स्वीट्स का 16वां आउटलेट बताया गया है।

2011 में रायपुर से शुरू हुआ सफर
न्यू देहली स्वीट्स की शुरुआत वर्ष 2011 में रायपुर से एक छोटे से प्रयास के रूप में हुई थी। स्वाद, गुणवत्ता और ग्राहकों के भरोसे के साथ यह सफर लगातार आगे बढ़ता गया। आज न्यू देहली स्वीट्स के आउटलेट दो राज्यों में संचालित हो रहे हैं।
इस अवसर पर न्यू देहली स्वीट्स के चेयरपर्सन अशोक ऋषि ने संस्थान की अब तक की यात्रा और अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि ग्राहकों का विश्वास और प्यार ही न्यू देहली स्वीट्स को लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहा है।
मिठाइयों के साथ मिलेगा मल्टी-क्यूजीन फूड का स्वाद
NDS GOLD को केवल मिठाई की दुकान के रूप में नहीं, बल्कि एक मल्टी-क्यूजीन फूड डेस्टिनेशन के तौर पर तैयार किया गया है। यहां ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक अलग-अलग तरह के व्यंजनों का स्वाद लिया जा सकेगा।
आउटलेट में नॉर्थ इंडियन, साउथ इंडियन, चाइनीज और कॉन्टिनेंटल फूड के साथ विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों के पारंपरिक व्यंजन भी उपलब्ध होंगे।
इसके अलावा ग्राहकों के लिए मिठाइयां, नमकीन, स्नैक्स, चाट, समोसा, कचौड़ी, बेकरी आइटम्स और ड्रायफ्रूट्स की भी खास रेंज रखी गई है।
स्वाद के साथ क्वालिटी पर जोर
न्यू देहली स्वीट्स परिवार के अनुसार, ग्राहकों को बेहतर स्वाद के साथ गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। मिठाइयों की गुणवत्ता और वजन में पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इसी भरोसे और गुणवत्ता को आगे बढ़ाते हुए NDS GOLD को नए स्वरूप में पेश किया गया है।
रायपुर और छत्तीसगढ़वासियों के प्रति जताया आभार
नए आउटलेट की शुरुआत के अवसर पर न्यू देहली स्वीट्स परिवार ने रायपुर और छत्तीसगढ़वासियों के प्रति आभार जताया। परिवार ने कहा कि ग्राहकों का प्यार और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
आने वाले समय में भी ग्राहकों की पसंद और जरूरत के मुताबिक नए उत्पाद और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रहेगा।
स्थान: न्यू देहली स्वीट्स – NDS GOLD, शुभम के मार्ट के बाजू में, सड्डू, रायपुर, छत्तीसगढ़।