रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 138वें संस्करण को लेकर रायपुर में नया विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया। देवेंद्र नगर स्थित मंडी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रत्यक्ष रूप से ‘मन की बात’ सुनी। इस उपलब्धि को Golden Book of World Records में दर्ज किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद और विश्व विख्यात कथाव्यास की मौजूदगी रही। आयोजन के दौरान विश्व रिकॉर्ड बनने की घोषणा की गई।
इस अवसर पर गुरु खुशवंत साहेब, भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी समेत भाजपा के नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में रायपुरवासी मौजूद रहे।
आयोजकों के अनुसार, मंडी ग्राउंड में प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सर्वाधिक संख्या में लोगों द्वारा प्रत्यक्ष रूप से सुने जाने के आधार पर यह रिकॉर्ड दर्ज किया गया।