27.1 C
Raipur
Tuesday, September 1, 2026
Homeक्राइमआरंग : NH-53 पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार बस पलटी, 40 में...

आरंग : NH-53 पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार बस पलटी, 40 में कई घायल, चालक-कंडक्टर फरार

Date:

Related stories

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, कई जिलों में बारिश का अलर्ट; रायपुर में भी बरसेंगे बादल

रायपुर। निम्न दबाव क्षेत्र समेत विभिन्न मौसम प्रणालियों के...

आरंग। नेशनल हाईवे-53 पर शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। महासमुंद से रायपुर जा रही जैन ट्रैवल्स की यात्री बस अनियंत्रित होकर मंदिर हसौद थाना के सामने डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के वक्त बस में करीब 40 यात्री सवार थे, जिनमें कई घायल हो गए, जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस तेज रफ्तार में थी और चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस खंभे से टकराकर सड़क पर पलट गई। घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही मंदिर हसौद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। गंभीर घायलों को रायपुर के मेकाहारा रेफर किया गया है, जबकि अन्य का इलाज नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।
हादसे के बाद चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बस को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories