24.1 C
Raipur
Sunday, August 30, 2026
Homeक्राइमऑनलाइन जुए की लत ने बनाया हैवान! काम दिलाने के बहाने महिला...

ऑनलाइन जुए की लत ने बनाया हैवान! काम दिलाने के बहाने महिला का अपहरण, लूट के बाद कुएं में फेंका, 21 घंटे तक मौत से लड़ती रही महिला

Date:

Related stories

बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम : CM विष्णुदेव साय

CM साय बोले- रूटीन प्रक्रिया को निजीकरण से जोड़ना...

नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़: CM साय

नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट...

करीमनगर (तेलंगाना)। तेलंगाना के करीमनगर जिले में ऑनलाइन जुए की लत के कारण एक 21 वर्षीय डिग्री छात्र ने 55 वर्षीय महिला के अपहरण, लूट और हत्या के प्रयास की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 1 जुलाई को 55 वर्षीय तंगराला लक्ष्मी लेबर अड्डे पर काम मिलने का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान आरोपी धम्मा दिनेश रेड्डी ने उन्हें खेत में काम दिलाने का झांसा दिया। पहले रैपिडो बाइक और फिर अपनी मोटरसाइकिल से वह महिला को सुनसान इलाके में ले गया, जहां उसने उनके सोने-चांदी के जेवर और नकदी लूट ली।

लूट के बाद आरोपी को डर था कि महिला उसे पहचान लेगी। पहचान मिटाने की नीयत से उसने महिला को एक गहरे कृषि कुएं में धक्का दे दिया। जब उसने देखा कि महिला रस्सी के सहारे बची हुई है, तो उसने रस्सी भी काट दी ताकि उसकी मौत हो जाए।

हालांकि, महिला ने हिम्मत नहीं हारी। तैरना जानने के कारण वह पानी में खुद को संभालती रहीं और मोटर पाइपलाइन से जुड़ी एक केबल पकड़कर पूरी रात कुएं में लटकी रहीं। करीब 21 घंटे बाद अगले दिन सुबह वहां पहुंचे किसानों ने उनकी आवाज सुनकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने रैपिडो बुकिंग रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ऑनलाइन जुआ और सट्टेबाजी में हुए भारी नुकसान की भरपाई के लिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories