रायपुर: रामकृष्ण अस्पताल के सैप्टिक टैंक में तीन लोगों की मौत के मामले के बाद विष्णु देव साय ने राज्य अनुश्रवण समिति की बैठक ली। करीब 7 साल बाद आयोजित इस बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अहम फैसले लिए गए।
बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अब सैप्टिक टैंक की सफाई नगर निगम की अनुमति से ही की जाएगी। साथ ही केवल प्रशिक्षित सफाई कर्मचारी ही अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से सफाई कार्य करेंगे।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।