25.5 C
Raipur
Saturday, October 10, 2026
Homeछत्तीसगढ़कविता नगर में पुलिस का जागरूकता अभियान, साइबर ठगी से बचाव और...

कविता नगर में पुलिस का जागरूकता अभियान, साइबर ठगी से बचाव और महिला सुरक्षा के बताए उपाय

Date:

Related stories

रायपुर। थाना टिकरापारा क्षेत्र के कविता नगर, बोरियाखुर्द में छत्तीसगढ़ पुलिस के “संवाद से समाधान” अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण, नशा मुक्त समाज, यातायात जागरूकता और “साइबर जागृति अभियान” को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मोहल्लेवासियों, महिला समूह और मितानिनों को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, महिला सुरक्षा, नशे के दुष्प्रभाव और यातायात नियमों की जानकारी दी गई।

टिकरापारा थाना प्रभारी राजेश मरई के निर्देश पर परिवीक्षाधीन उप निरीक्षक अजय कुमार कैवर्त, वरिष्ठ आरक्षक भारतेंद्र साहू और आरक्षक जितेंद्र सिन्हा ने नागरिकों को साइबर अपराध से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय बताए।

फर्जी लिंक और OTP फ्रॉड से बचने की दी सलाह

पुलिस टीम ने फर्जी लिंक, संदिग्ध कॉल, फर्जी वेबसाइट, OTP फ्रॉड, डिजिटल ठगी और सोशल मीडिया से जुड़े साइबर अपराधों को लेकर लोगों को सावधान किया। नागरिकों से अपील की गई कि वे किसी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, ATM/डेबिट कार्ड की जानकारी, बैंक डिटेल, पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें।

ऑनलाइन लेन-देन के दौरान विशेष सतर्कता बरतने और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने की भी सलाह दी गई।

महिला सुरक्षा को लेकर भी किया जागरूक

कार्यक्रम में महिला संबंधी अपराधों से बचाव और सुरक्षा के लिए अभिव्यक्ति ऐप एवं छत्तीसगढ़ पुलिस के समाधान ऐप की जानकारी दी गई। किसी भी आपात स्थिति में 112 सेवा का उपयोग करने के बारे में भी बताया गया।

पुलिस ने साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की।

नशे से दूर रहने और यातायात नियमों के पालन की अपील

जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस ने नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने तथा सड़क सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में डॉ. डी.के. साहू, महिला समूह की संगीता चंद्राकर अपनी टीम के साथ, मितानिन समूह की कांति साहू एवं उनकी टीम सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने पुलिस के जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित करने की आवश्यकता बताई।

पुलिस टीम ने कार्यक्रम के अंत में नागरिकों से “सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और साइबर अपराध से बचें” का संदेश देते हुए सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने, नशे से दूर रहने, यातायात नियमों का पालन करने और महिला सुरक्षा के प्रति सजग रहने की अपील की।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories