परिचात्मक बैठक में आगामी तीन महीने की कार्य योजनाओं पर चर्चा हुई…
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछडा़ मोर्चा का प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज परिचात्मक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू आगामी 3 महीने की कार्य योजना को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरा 24 घंटा राजनीति है और एक बार फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ प्रदेश का दौरा करेंगे, साथ ही ओबीसी समाज को संगठित करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के नेतृत्व में आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियो की परिचात्मक बैठक हुई बैठक से पहले भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि के साथ बैठक की शुरुआत की गई। बैठक में सभी का व्यक्तिगत परिचय हुआ। परिचय के बाद भाजपा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को प्रदेश की जनता तक पहुंचाना और जनता को ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने है इसे लेकर भी चर्चा हुई, साथ जिला प्रभारी और सभी जिलों में कार्यकारिणी का गठन करेंगे। इसके अलावा विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। आज के इस बैठक में मोर्चा के महामंत्री उपकार चंद्राकार, घनश्याम चौधरी, विनय साहू, हेमराज सोनी, पंकज चंद्राकार, श्रवण यदु, लक्ष्मण गौतम, बसंत चंद्राकार, राजेन्द्र नायक, किशोर देवागंन, विजया जायसवाल,चुन्नीलाल साहू, नरेन्द्र निर्मलकर,भूपेश चंद्राकार गजानंद, निर्देश दीवान, शातांनु साहू, होरीलाला सिन्हा, आशीष जायसवाल,किसुन यदु, तामेश्वर साहू, श्रीमती तुलसी साहू, देवकुमार, भागवत, गुलाब, पिंटू, सहित प्रदेश पदाधिकारी मौजूद थें।