26.4 C
Raipur
Thursday, July 16, 2026
Homeक्राइमयुवा अधिवक्ता अराधना सिदार की हत्या से दहला रायगढ़, मोबाइल मैसेज से...

युवा अधिवक्ता अराधना सिदार की हत्या से दहला रायगढ़, मोबाइल मैसेज से गहराया मर्डर मिस्ट्री

Date:

Related stories

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, 250 MBBS सीटों को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय...

वकीलों ने एसपी ऑफिस घेरा, आरोपियों की पैरवी नहीं करने का ऐलान; साइबर जांच में जुटी पुलिसरायगढ़

। जिले में युवा अधिवक्ता अराधना सिदार की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई हत्या ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अराधना का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने के बाद अधिवक्ताओं और आम लोगों में भारी आक्रोश है। मामले को लेकर जिला अधिवक्ता संघ ने एसपी कार्यालय पहुंचकर निष्पक्ष जांच और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष लालमणि त्रिपाठी और सचिव लोकनाथ केशरवानी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में वकीलों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ता संघ ने साफ कहा कि इस जघन्य हत्याकांड में शामिल किसी भी आरोपी की पैरवी संघ का कोई सदस्य नहीं करेगा। बाहर से आने वाले वकीलों के विरोध की भी चेतावनी दी गई है।मोबाइल

मैसेज से बढ़ा सस्पेंस
मामले की जांच में अब एक नया और चौंकाने वाला पहलू सामने आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्यारों ने जांच को भटकाने के लिए पूरी साजिश रची थी। जानकारी मिली है कि आखिरी बार जब अराधना रायगढ़ स्थित अपने घर से निकली थीं, तब उन्होंने दोस्तों को बताया था कि वह पूंजीपथरा में रिश्तेदार के यहां एक फंक्शन में जा रही हैं।सबसे

हैरान करने वाली बात यह है कि युवती के लापता होने या हत्या के बाद भी उसके मोबाइल से परिचितों को लगातार मैसेज भेजे जाते रहे। आशंका जताई जा रही है कि यह सब परिजनों और दोस्तों को भ्रमित करने के लिए किया गया, ताकि तलाश शुरू होने में देरी हो और आरोपियों को भागने का समय मिल सके।
अब पुलिस और साइबर सेल यह पता लगाने में जुटी है कि वे मैसेज किसने भेजे, किस डिवाइस से भेजे गए और क्या आरोपी मृतका का कोई करीबी था।
मृतका की बहन गणेशी सिदार ने भी आरोप लगाया है कि मामले में साक्ष्यों से छेड़छाड़ और पहचान छुपाने की कोशिश की गई है। उन्होंने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है।इधर

रायगढ़ पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और संदिग्धों से पूछताछ जारी है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष लालमणि त्रिपाठी ने कहा कि अराधना जनवरी 2026 में ही जिला अधिवक्ता संघ की सदस्य बनी थीं और एक होनहार युवा अधिवक्ता थीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो अधिवक्ता संघ उग्र आंदोलन करेगा।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories