28.5 C
Raipur
Saturday, October 10, 2026
Homeछत्तीसगढ़रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पत्नी और दो बच्चों की मौत;...

रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पत्नी और दो बच्चों की मौत; आरोपी पति गंभीर

Date:

Related stories

रायपुर। रायपुर के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और दो बच्चों पर हमला कर दिया। घटना में पत्नी और दोनों बच्चों की मौत हो गई, जबकि आरोपी पति भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतकों की पहचान खिलेश्वरी साहू, उनके बेटे आशीष साहू (10) और ज्ञान साहू (8) के रूप में बताई गई है। वहीं आरोपी पति भुनेश्वर साहू गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस और FSL टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है, हालांकि वारदात की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोपी की हालत गंभीर होने के कारण फिलहाल उससे विस्तृत पूछताछ नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories