24.7 C
Raipur
Sunday, October 11, 2026
Homeक्राइमWRS कॉलोनी तालाब में युवती का शव मिलने से सनसनी, पहचान में...

WRS कॉलोनी तालाब में युवती का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

Date:

Related stories

रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र स्थित WRS कॉलोनी के तालाब में मंगलवार को एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की उम्र लगभग 24 से 25 वर्ष बताई जा रही है।

घटनास्थल से युवती का मोबाइल फोन बरामद हुआ है, जिसके आधार पर पुलिस उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है।

सूचना मिलते ही DCP नॉर्थ, ACP उरला, FSL टीम और क्राइम ब्रांच के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

फिलहाल मामले की जांच जारी है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories