22 C
Raipur
Thursday, October 15, 2026
Homeक्राइमकोरबा में सनसनी: पत्नी की हत्या के बाद सिर लेकर गांव में...

कोरबा में सनसनी: पत्नी की हत्या के बाद सिर लेकर गांव में घूमता रहा आरोपी, इलाके में दहशत

Date:

Related stories

कोरबा। कोरबा जिले के रजगामार थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बुंदेली से एक बेहद सनसनीखेज और डराने वाली घटना सामने आई है। जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर इस गांव में एक युवक पर अपनी ही पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान सालिक राम यादव (उम्र लगभग 30 वर्ष) के रूप में हुई है, जिसने किसी विवाद के चलते अपनी पत्नी छेक बाई की जान ले ली।
घटना की प्रकृति सामान्य नहीं है और इससे पूरे गांव में भय का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद आरोपी ने पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद वह कथित तौर पर कटा हुआ सिर एक प्लास्टिक के बोरे में भरकर गांव के बीच पहुंचा। वहां उसने बोरे से सिर बाहर निकालकर बालों से पकड़ लिया और गांव में घूमने लगा। इस दृश्य को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। कुछ लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया, जो अब सामने आ रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी गांव के ही कौशल साहू के पोल्ट्री फार्म के पास कुछ देर तक रुका रहा। यह घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है, जिसकी सूचना देर शाम पुलिस तक पहुंची। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। हत्या के पीछे के कारणों का भी अभी खुलासा नहीं हुआ है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
इस संबंध में एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि बुंदेली गांव में हत्या की सूचना मिली है। पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जानकारी सामने आई है, लेकिन पूरी स्थिति का स्पष्ट खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही किया जाएगा।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories