24.6 C
Raipur
Friday, July 17, 2026
Homeक्राइमछत्तीसगढ़ में सनसनीखेज डबल मर्डर: आरक्षक की कथित दूसरी पत्नी का खूनी...

छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज डबल मर्डर: आरक्षक की कथित दूसरी पत्नी का खूनी हमला, घर में घुसकर पत्नी-बेटे की हत्या, बेटी गंभीर

Date:

Related stories

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, 250 MBBS सीटों को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग स्थित एसटीएफ कॉलोनी में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक महिला ने आरक्षक ललितेश यादव के घर में घुसकर परिवार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में आरक्षक की पत्नी रीना यादव और 9 वर्षीय बेटे आदित्य यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी तानिया यादव गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल के ICU में भर्ती है। वहीं दूसरी बेटी नैना यादव ने बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाई।
घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला सरोजनी भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला और आरक्षक के बीच पहले से संबंध थे। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले भी महिला घर पहुंची थी, लेकिन उसे समझाकर वापस भेज दिया गया था। इसके बावजूद शनिवार को उसने दोबारा घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी और आरक्षक की पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी, जो बाद में निजी संबंध में बदल गई। अब पुलिस इस हमले के पीछे की वजह और संबंधों की पूरी सच्चाई का पता लगाने में जुटी है।
सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories