23.4 C
Raipur
Saturday, October 10, 2026
Homeछत्तीसगढ़प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन के अवसर पर शिवसेना...

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन के अवसर पर शिवसेना करेगी सेवा कार्य

Date:

Related stories

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ शिवसेना प्रदेशभर में विभिन्न सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित करेगी। शिवसेना के मुताबिक, 7 अक्टूबर 2026 को इस अवसर पर रायपुर सहित प्रदेश के सभी जिलों में सेवा कार्य किए जाएंगे।

रायपुर जिले में फूल चौक, नवीन बाजार में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक माता एवं बहनों को साड़ी वितरण किया जाएगा। इसके अलावा अनाथ आश्रम, वृद्धाश्रम और बाल आश्रम सहित अन्य स्थानों पर भोजन एवं फल वितरण के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

शिवसेना ने बताया कि इन कार्यक्रमों में प्रदेश के सभी जिलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। संगठन ने रायपुर की माता एवं बहनों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

शिवसेना के अनुसार, नरेंद्र मोदी 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद वे वर्ष 2002, 2007 और 2012 में विधानसभा चुनाव जीतकर मुख्यमंत्री रहे। 2014 में वे देश के प्रधानमंत्री बने। शिवसेना का कहना है कि 7 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री पद से प्रधानमंत्री तक उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं।

कार्यक्रम की जानकारी प्रदेश महासचिव रेशम जांगड़े, प्रदेश कार्यसमिति अध्यक्ष मधुकर पाण्डेय, प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार, प्रदेश समन्वयक कृष्णा यादव, प्रदेश प्रवक्ता संतोष शुक्ला और प्रदेश महासचिव राधा-रमन पाण्डेय ने दी।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories