25.5 C
Raipur
Saturday, October 10, 2026
Homeछत्तीसगढ़शिक्षक दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह, 63 उत्कृष्ट शिक्षक राज्यपाल पुरस्कार...

शिक्षक दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह, 63 उत्कृष्ट शिक्षक राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित

Date:

Related stories

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर लोकभवन के छत्तीसगढ़ मंडपम् में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया।

समारोह में वर्ष 2025-26 के लिए प्रदेश के 63 उत्कृष्ट शिक्षकों को राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं चार शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार प्रदान किए गए। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने वर्ष 2026-27 के राज्य शिक्षक सम्मान के लिए चयनित 64 शिक्षकों के नामों की घोषणा भी की।

राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि AI के दौर में शिक्षक विद्यार्थियों के मार्गदर्शक बनें और उन्हें तकनीक के विवेकपूर्ण, जिम्मेदार एवं मानवीय मूल्यों के अनुरूप उपयोग की सीख दें। उन्होंने कहा कि AI सहायक बने, नियंत्रक नहीं। तकनीक जानकारी दे सकती है, लेकिन संस्कार, संवेदना, अनुशासन और सही दिशा शिक्षक ही दे सकते हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि शिक्षक नई पीढ़ी और राष्ट्र के निर्माता हैं। उन्होंने बताया कि युक्तियुक्तकरण के बाद प्रदेश में अब एक भी स्कूल शिक्षकविहीन नहीं है। सरकार शिक्षा की गुणवत्ता, नवाचार और आधुनिक तकनीक पर विशेष जोर दे रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप शिक्षा को संस्कार, कौशल और रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। बस्तर में स्थानीय बोली के माध्यम से प्रारंभिक शिक्षा, 341 पीएम श्री स्कूलों का विकास और 150 स्वामी विवेकानंद विद्यालय शुरू करने जैसी पहल की जा रही हैं। वहीं दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों के लिए ओरछा और जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी विकसित की जा रही है।

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश में AI आधारित स्मार्ट स्कूलों के माध्यम से शिक्षा में नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने 2026-27 के लिए चयनित 64 शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं।

समारोह में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के राजेश कुमार प्रजापति, कोरबा के कामता प्रसाद जायसवाल, दुर्ग की प्रज्ञा सिंह और सारंगढ़-बिलाईगढ़ की प्रियंका गोस्वामी को विभिन्न स्मृति पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा सहित स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी, विभिन्न जिलों से आए शिक्षक-शिक्षिकाएं और अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Tags:
Teacher’s Day, Chhattisgarh News, Raipur News, Teacher Award, State Teacher Award, Vishnu Deo Sai, Ramen Deka, Gajendra Yadav, AI Smart School, Education News, Chhattisgarh Education, Teachers सम्मान

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories