29.1 C
Raipur
Sunday, October 11, 2026
Homeछत्तीसगढ़12वीं पेपर लीक मामले में छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव...

12वीं पेपर लीक मामले में छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के इस्तीफे की मांग

Date:

Related stories

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड के हिंदी विषय के प्रश्नपत्र लीक होने के मामले को लेकर छात्रों का विरोध तेज हो गया है। रविवार को राजधानी रायपुर के अंबेडकर चौक पर बड़ी संख्या में छात्रों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को NSUI का भी समर्थन मिला।

छात्रों ने पेपर लीक की घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सख्त कानून बनाने की मांग की। साथ ही परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की मांग उठाई।

इस दौरान छात्रों ने स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के इस्तीफे की भी मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बार-बार पेपर लीक होने से छात्रों की मेहनत और परीक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता प्रभावित होती है।

वहीं, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भी शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव पर निशाना साधा। उन्होंने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हुए स्कूलों, शिक्षकों, किताबों और यूनिफॉर्म से जुड़े मुद्दे उठाए। बैज ने कहा कि सरकार को इन समस्याओं पर जवाब देना चाहिए और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories