रायपुर में 22 जनवरी को आयोजित होने वाली नाइट डीजे पार्टी में अब अभिनेत्री Sunny Leone शामिल नहीं होंगी। आयोजकों ने यह फैसला विरोध के बाद लिया है।
बताया जा रहा है कि बजरंग दल द्वारा कार्यक्रम में सनी लियोनी को बुलाए जाने पर कड़ा विरोध जताया गया था। संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि आयोजकों ने उन्हें सनी लियोनी के कार्यक्रम में शामिल नहीं होने की जानकारी दे दी है।
गौरतलब है कि सनी लियोनी के रायपुर आने की घोषणा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। अब यह नाइट डीजे पार्टी रामा वर्ल्ड, रायपुर में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी, लेकिन सनी लियोनी इसमें हिस्सा नहीं लेंगी।