39.1 C
Raipur
Sunday, April 19, 2026
Homeक्राइमरायपुर में युवक कांग्रेस अध्यक्ष के घर के बाहर दो कारों में...

रायपुर में युवक कांग्रेस अध्यक्ष के घर के बाहर दो कारों में आगजनी, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

Date:

Related stories

तमिलनाडु में भीषण हादसा: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 19 की मौत, कई घायल

विरुधुनगर | तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में स्थित एक...

वेदांता पावर प्लांट हादसे की जांच के आदेश, बिलासपुर आयुक्त को सौंपी जिम्मेदारी

रायपुर l छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सक्ती...

रायपुर। राजधानी रायपुर में देर रात एक बड़ी आगजनी की घटना सामने आई है। रायपुर जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद कश्यप उर्फ भक्कू के घर के बाहर खड़ी उनकी दो कारों को अज्ञात उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है।
बताया जा रहा है कि देर रात अज्ञात बदमाशों ने कथित रूप से पेट्रोल डालकर दोनों वाहनों में आग लगा दी। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आगजनी का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
घटना के बाद विनोद कश्यप ने इसे पुलिस की लापरवाही बताते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर सीधा हमला बोला है। पार्टी नेताओं का कहना है कि कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के बावजूद अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के संरक्षण में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं, जिसके चलते राजधानी में इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories