24.8 C
Raipur
Friday, July 17, 2026
Homeछत्तीसगढ़गुरुमत कैंप का भव्य समापन, 246 बच्चों ने सीखी गुरबाणी और सिख...

गुरुमत कैंप का भव्य समापन, 246 बच्चों ने सीखी गुरबाणी और सिख इतिहास की शिक्षा

Date:

Related stories

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, 250 MBBS सीटों को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय...

रायपुर। रायपुर के तेलीबांधा स्थित गुरुद्वारा गुरुनानक नगर में गुरुसिंह सभा गुरुद्वारा द्वारा आयोजित गुरुमत कैंप का समापन समारोह श्रद्धा, उत्साह और आध्यात्मिक माहौल के बीच संपन्न हुआ। यह कैंप 24 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हुआ था, जिसमें कुल 246 बच्चों ने भाग लेकर गुरुमत, गुरबाणी, सिख इतिहास एवं नैतिक शिक्षा की विशेष जानकारी प्राप्त की।

कैंप के दौरान बच्चों को धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ सुंदर लेखन (कैलीग्राफी) और ड्रॉइंग प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेने का अवसर मिला। इससे बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहन मिला और उनमें संस्कारों के प्रति जागरूकता बढ़ी।

कैंप की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि नौ बच्चों ने गुरु साहिब की चरणी लगकर अमृत छकने का सौभाग्य प्राप्त किया। पूरे कैंप में 45 शिक्षकों ने बच्चों को अलग-अलग समूहों में बांटकर समर्पण भाव से शिक्षा दी। प्रत्येक शिक्षक ने आठ से दस बच्चों की जिम्मेदारी संभालते हुए उन्हें अनुशासन और संस्कारों से जोड़ने का प्रयास किया।

समापन समारोह में प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी बच्चों को कौंसलेशन प्राइज एवं सम्मान प्रदान किए गए। एक माह तक चले इस कैंप में संगतों द्वारा प्रतिदिन बच्चों के नाश्ते और सेवा की व्यवस्था भी प्रेमभाव से की गई, जिसके लिए गुरुद्वारा प्रबंधन समिति ने सभी संगतों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जगजीत सिंह खनूजा, जी.एस. भामरा, जसवीर सिंह घूम्मन, अमरजीत सिंह छावड़ा, Columbia University से आए हरजीत सिंह तथा डॉ. सुरेंद्र सिंह टुटेजा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए गुरुमत कैंप की सराहना की।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories