उत्तर प्रदेश. उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक 28 वर्षीय युवक आयुष को अपने मालिक की 41 वर्षीय पत्नी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वह लंबे समय से डिप्रेशन का इलाज करा रही है और भारी दवाइयों के सेवन के कारण उसे गहरी नींद आ जाती थी।
आरोप है कि इसी स्थिति का फायदा उठाकर आरोपी कई बार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
मामला 13 फरवरी को तब उजागर हुआ, जब महिला ने उस दिन अपनी दवाइयां नहीं ली थीं। इसी दौरान आरोपी ने कथित रूप से फिर हरकत करने की कोशिश की, लेकिन महिला जाग रही थी और उसने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
विरोध करने पर आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।