35.2 C
Raipur
Sunday, March 1, 2026
Homeछत्तीसगढ़रेडियो की विश्वसनीयता और एआई की गति मिलकर जनसेवा को बनाएंगी अधिक...

रेडियो की विश्वसनीयता और एआई की गति मिलकर जनसेवा को बनाएंगी अधिक सशक्त : मुख्यमंत्री साय

Date:

Related stories

अर्पण पब्लिक स्कूल में हर्बल होली, विशेष बच्चों संग अंकिता वर्मा का प्री-होली मिलन

रायपुर, न्यू राजेन्द्र नगर स्थित विशेष बच्चों के विद्यालय...

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने वंदे मातरम के नए गायन संस्करण का पेन ड्राइव लॉन्च किया।
मुख्यमंत्री ने सभी को विश्व रेडियो दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए आकाशवाणी रायपुर और यूनेस्को को इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष का विषय ‘रेडियो और एआई’ अत्यंत सामयिक है। सूचना क्रांति के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में एआई के माध्यम से रेडियो को और अधिक जनोपयोगी बनाने की आवश्यकता है। सही समय पर सही जानकारी नागरिकों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और इसमें रेडियो की भूमिका हमेशा प्रभावी रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आकाशवाणी देश का सबसे भरोसेमंद समाचार प्रसारक है। निजी चैनलों की प्रतिस्पर्धा के बावजूद आकाशवाणी ने संतुलित और जनहितकारी सूचना परंपरा को बनाए रखा है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में रेडियो सूचना, शिक्षा और स्वस्थ मनोरंजन का सशक्त माध्यम है। दूरस्थ गांवों में जब अन्य माध्यमों की पहुंच नहीं थी, तब रेडियो ही देश-दुनिया से जुड़ने का एकमात्र साधन था। किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए आकाशवाणी आज भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘मन की बात’ जैसे कार्यक्रम के लिए रेडियो का चयन इसकी व्यापक पहुंच को दर्शाता है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में आकाशवाणी के छह स्टेशन संचालित हैं और रायपुर से विविध भारती सेवा प्रसारित हो रही है।
उन्होंने कहा कि ‘रेडियो और एआई’ संचार क्षेत्र में नई क्रांति ला सकता है। एआई की मदद से कंटेंट अधिक प्रभावी और त्वरित बनाया जा सकता है। आपातकालीन सूचना, मौसम पूर्वानुमान, कृषि सलाह और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी तेजी से प्रसारित की जा सकेगी। नवा रायपुर में देश का पहला एआई डेटा सेंटर पार्क स्थापित किया जा रहा है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। नई औद्योगिक नीति के माध्यम से नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। आकाशवाणी द्वारा छत्तीसगढ़ी, गोंडी और हल्बी भाषाओं में प्रसारण से स्थानीय जुड़ाव मजबूत हुआ है।
कार्यक्रम में यूनेस्को की रीजनल एडवाइजर ऑफ कम्युनिकेशन एंड इनफॉर्मेशन हज़्ज़ाज़ मा’अली ने भी विश्व रेडियो दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रेडियो दुनिया का सबसे व्यापक और भरोसेमंद माध्यम है। एआई के जरिए इसे और प्रभावी बनाया जा सकता है। यूनेस्को आकाशवाणी के साथ मिलकर नवाचार और तकनीकी पहलुओं पर सहयोग करेगा।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा, आकाशवाणी के महानिदेशक राजीव कुमार जैन, उप महानिदेशक व्ही. राजेश्वर सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories