33.4 C
Raipur
Sunday, March 1, 2026
Homeक्राइमवैलेंटाइन डे से पहले टूटा इंतजार: शादी में देरी से मायूस प्रेमी...

वैलेंटाइन डे से पहले टूटा इंतजार: शादी में देरी से मायूस प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या

Date:

Related stories

अर्पण पब्लिक स्कूल में हर्बल होली, विशेष बच्चों संग अंकिता वर्मा का प्री-होली मिलन

रायपुर, न्यू राजेन्द्र नगर स्थित विशेष बच्चों के विद्यालय...

पेंड्रा। पेंड्रा थाना क्षेत्र के पनकोटा गांव में एक प्रेमी–प्रेमिका द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि शादी में देरी होने से आहत होकर दोनों ने यह कदम उठाया।
मिली जानकारी के अनुसार, पहले 21 वर्षीय युवती अनीता भैना ने घर के मयार में फांसी लगा ली। जब प्रेमी को इसकी जानकारी हुई तो उसने युवती को फंदे से उतारा, लेकिन कुछ ही देर बाद पास स्थित नीलगिरी के पेड़ पर चढ़कर स्वयं भी फांसी लगा ली। युवक की उम्र 18 वर्ष से कम बताई जा रही है।
परिजनों के अनुसार दोनों पिछले तीन महीनों से साथ रह रहे थे और परिवार को उनके संबंध पर आपत्ति नहीं थी। दोनों परिवार विवाह के लिए सहमत थे। ग्राम पंचायत में आधार कार्ड जमा करने पर पता चला कि युवक नाबालिग है, जिसके कारण कानूनी रूप से शादी टालनी पड़ी। इसी बात से दोनों मानसिक रूप से व्यथित थे।
घटना की सूचना मिलते ही पेंड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है।
पुलिस का बयान
थाना प्रभारी राज सेंगर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
परिजनों का कहना
मृतक के परिजन रामसिंह भैना ने बताया कि दोनों एक-दूसरे से विवाह करना चाहते थे और परिवार भी राजी था, लेकिन उम्र संबंधी कानूनी बाधा के कारण शादी टल गई।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories