बलौदा बाजार। रायपुर–बिलासपुर नेशनल हाईवे पर सिमगा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने यात्री बस को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बस के परखच्चे उड़ गए।
इस भीषण हादसे में 4 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आ रही है, जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घायलों को तुरंत सिमगा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि यह हादसा सिमगा से दामाखेड़ा मार्ग पर दरचूरा के पास एक मोड़ पर हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही