23.1 C
Raipur
Monday, October 19, 2026
Homeक्राइममुंगेली से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, JCB मशीन...

मुंगेली से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, JCB मशीन लेकर पहुंचा युवक … स्कूल पर चलाए बुलडोजर , अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Date:

Related stories

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की लाइव स्ट्रीमिंग करेगा JioHotstar, दुनिया देखेगी खिलाड़ियों का हुनर

रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार द्वारा...

मुंगेली । छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के ग्राम पालचुवा में देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। अज्ञात लोगों ने प्राथमिक और मिडिल स्कूल भवन पर बुलडोजर चलाकर उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना देर रात सन्नाटे में अंजाम दी गई, जिससे गांव में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, पालचुवा स्थित स्कूल के कई कमरों की दीवारें तोड़ दी गईं। घटना की सूचना मिलते ही शिक्षक और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और भारी आक्रोश जताया।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि घटना में इस्तेमाल किए गए जेसीबी वाहन को जब्त किया जाए और आरोपियों की जल्द पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाने में शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories