29 C
Raipur
Thursday, October 15, 2026
Homeक्राइमगुटखा बहाने की साजिश: 50 लाख लेकर फरार ड्राइवर सहित 7 गिरफ्तार

गुटखा बहाने की साजिश: 50 लाख लेकर फरार ड्राइवर सहित 7 गिरफ्तार

Date:

Related stories

रायपुर। रायपुर पुलिस ने करीब 50 लाख रुपये के गबन के चर्चित मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी ड्राइवर समेत कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। संयुक्त कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना खम्हारडीह पुलिस द्वारा की गई।
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी कृष्णा साहू कंपनी में ड्राइवर था, जिसने अपने रिश्तेदारों और साथियों के साथ मिलकर पूरी साजिश रची। 25 अप्रैल को उसने एकाउंटेंट को गुटखा लेने के बहाने कार से उतारा और कार में रखे करीब 50 लाख रुपये लेकर फरार हो गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी को ट्रैक कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना कबूल किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 49.50 लाख रुपये नकद, एक एमजी विंडसर कार और वारदात में इस्तेमाल की गई वर्ना कार जब्त की है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग 66.50 लाख रुपये बताई जा रही है।
इस मामले में एक महिला समेत कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories