29 C
Raipur
Thursday, October 15, 2026
Homeक्राइम12वीं हिंदी पेपर लीक मामला: फरार आरोपी पर 5 हजार का इनाम...

12वीं हिंदी पेपर लीक मामला: फरार आरोपी पर 5 हजार का इनाम घोषित, पुलिस तलाश में जुटी

Date:

Related stories

रायपुर।छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं के हिंदी विषय के पेपर लीक मामले में पुलिस ने फरार आरोपी पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपी 14 मार्च से फरार है और उसकी लगातार तलाश की जा रही है।डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए इनाम की घोषणा की है, ताकि उसे जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।दरअसल, बोर्ड द्वारा जारी टाइम टेबल के अनुसार 14 मार्च को 12वीं कक्षा की हिंदी परीक्षा आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक की आशंका के चलते 23 मार्च को परीक्षा रद्द कर दी गई और नई तिथि घोषित की गई। इसके बाद 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित कराई गई।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories