25.7 C
Raipur
Friday, July 17, 2026
Homeक्राइमदिल्ली के द्वारका में बड़ा हादसा: नहाने गए 3 बच्चे तालाब में...

दिल्ली के द्वारका में बड़ा हादसा: नहाने गए 3 बच्चे तालाब में डूबे

Date:

Related stories

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, 250 MBBS सीटों को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय...

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब सेक्टर-24 स्थित गोल्फ कोर्स के एक तालाब में तीन बच्चों के शव मिलने की सूचना सामने आई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बच्चे चारदीवारी कूदकर अंदर घुसे और नहाने के दौरान तालाब में डूब गए।
पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 7:07 बजे पीसीआर कॉल के जरिए सेक्टर-23 थाना पुलिस को घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही एसएचओ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अन्य संबंधित एजेंसियों को भी तत्काल अलर्ट किया गया।
घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि लगभग 8 से 10 साल की उम्र के तीन बच्चे तालाब में डूबे हुए थे। फायर ब्रिगेड की टीम की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बच्चों के कपड़े तालाब के किनारे मिले, जिससे अंदेशा है कि वे नहाने के लिए पानी में उतरे थे।
फिलहाल तीनों बच्चों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के इलाकों में गुमशुदगी की जानकारी खंगाल रही है, लेकिन अभी तक किसी बच्चे के लापता होने की रिपोर्ट सामने नहीं आई है।
शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और फोरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है, ताकि डूबने के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories