23.5 C
Raipur
Monday, August 31, 2026
Homeक्राइमरायपुर : अपहरण के बाद बेरहमी से हत्या, शव के टुकड़े कर...

रायपुर : अपहरण के बाद बेरहमी से हत्या, शव के टुकड़े कर अलग-अलग जगह फेंका; आरोपी गिरफ्तार

Date:

Related stories

बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम : CM विष्णुदेव साय

CM साय बोले- रूटीन प्रक्रिया को निजीकरण से जोड़ना...

नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़: CM साय

नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट...

Raipur crime news : रायपुर। रायपुर रेलवे पुलिस (जीआरपी) रायपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई में अपहरण के बाद हत्या कर फरार हुए आरोपी को रायपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। आरोपी हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद मुंबई-हावड़ा मेल एक्सप्रेस से पश्चिम बंगाल भागने की फिराक में था।
जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के मुंबई स्थित शिवाजी नगर थाना में दर्ज अपराध क्रमांक 376/2026 में आरोपी आवेश मुस्तफा कर्णी अपने साथी औरंगजेब समीरूद्दीन के अपहरण और हत्या का आरोपी है। आरोप है कि उसने हत्या के बाद शव के कई टुकड़े कर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिए और इसके बाद ट्रेन नंबर 12809 मुंबई-हावड़ा मेल एक्सप्रेस से फरार हो गया।

Mumbai crime news : मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर Divyang Patel को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसपी रेल के निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक Tobias Khakha और जीआरपी थाना प्रभारी Tulendra Verma की टीम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
उप पुलिस अधीक्षक तोबियस खाखा के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी तुलेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में जीआरपी रायपुर की टीम ने रेलवे स्टेशन रायपुर के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर घेराबंदी की। इसके बाद ट्रेन नंबर 12809 मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस की सघन जांच की गई, जहां ट्रेन के जनरल कोच से फरार आरोपी आवेश मुस्तफा कर्णी को गिरफ्तार कर लिया गया।
आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद जीआरपी रायपुर ने आरोपी को मुंबई पुलिस के शिवाजी नगर थाना की टीम को सुपुर्द कर दिया।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories