23.1 C
Raipur
Sunday, August 30, 2026
Homeछत्तीसगढ़सर्वजन दिव्यांग संघ ने सामाजिक सद्भाव कावड़ यात्रा में निभाई सक्रिय भूमिका,...

सर्वजन दिव्यांग संघ ने सामाजिक सद्भाव कावड़ यात्रा में निभाई सक्रिय भूमिका, चंदखुरी से आरंग तक गूंजे भोलेनाथ के जयकारे

Date:

Related stories

बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम : CM विष्णुदेव साय

CM साय बोले- रूटीन प्रक्रिया को निजीकरण से जोड़ना...

नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़: CM साय

नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट...

आरंग। सर्वजन दिव्यांग संघ, आरंग ब्लॉक के सदस्यों ने धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता की मिसाल पेश करते हुए चंदखुरी से आरंग तक आयोजित तीन दिवसीय सामाजिक सद्भाव कावड़ यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब एवं गोविंद साहू के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित इस कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

माता कौशल्या की पावन नगरी चंदखुरी से जल लेकर शिवभक्त आरंग स्थित शिवालय की ओर रवाना हुए। यात्रा के दौरान सर्वजन दिव्यांग संघ के सदस्यों ने भी पूरे उत्साह के साथ सहभागिता निभाई। ‘जय शिव’ और ‘बम भोले’ के जयघोष से यात्रा मार्ग भक्तिमय वातावरण में गूंजता रहा।

संघ के पदाधिकारियों ने दिखाई एकजुटता

तीन दिवसीय कावड़ यात्रा में सर्वजन दिव्यांग संघ, आरंग ब्लॉक की अध्यक्ष शकुंतला साहू, उपाध्यक्ष नरेंद्र गिलहरे, कोषाध्यक्ष प्रकाश कुमार खेलवार, संरक्षक श्यामा साहू, महिला संयोजक गायत्री साहू सहित सदस्य संदीप कुमार, लोकनाथ विश्वकर्मा एवं अन्य सदस्यों ने सहभागिता की।

गोविंद साहू का जताया आभार

संघ के कोषाध्यक्ष प्रकाश कुमार खेलवार एवं अन्य पदाधिकारियों ने यात्रा में विशेष रूप से आमंत्रित करने और सहयोग प्रदान करने के लिए गोविंद साहू का आभार जताया। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशीलता और आत्मीय निमंत्रण के कारण संघ को इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन का हिस्सा बनने का अवसर मिला। यात्रा के दौरान संघ के सदस्यों के लिए की गई व्यवस्थाओं और सम्मान के लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया।

सामाजिक समरसता का दिया संदेश

तीन दिवसीय कावड़ यात्रा का उद्देश्य क्षेत्र में शांति, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संदेश देना रहा। यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया और फलाहार एवं जलपान की व्यवस्था की गई। चंदखुरी से आरंग तक यात्रा पूरी करने के बाद शिवालय में जलाभिषेक के साथ कावड़ यात्रा का समापन हुआ।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories