29 C
Raipur
Thursday, October 15, 2026
Homeक्राइमरायपुर में होटल के अंदर कथित देहव्यापार! सोशल मीडिया पर वायरल हुए...

रायपुर में होटल के अंदर कथित देहव्यापार! सोशल मीडिया पर वायरल हुए स्क्रीनशॉट

Date:

Related stories

Raipur sex racket :रायपुर। राजधानी रायपुर के कमल विहार सेक्टर-7B स्थित SKY होटल को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। होटल में कथित तौर पर देहव्यापार संचालित होने के आरोप लग रहे हैं। जानकारी के मुताबिक होटल से जुड़े कर्मचारी ग्राहकों को लड़कियों की तस्वीरें भेजकर कथित सौदेबाजी कर रहे थे। सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर कुछ चैट और स्क्रीनशॉट भी वायरल बताए जा रहे हैं, जिसके बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है।

बताया जा रहा है कि होटल में यह कथित काला खेल कई दिनों से चल रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी होने के बावजूद अब तक कोई बड़ी कार्रवाई सामने नहीं आई है। मामले को लेकर पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं।

राजधानी में कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बावजूद इस तरह की कथित गतिविधियों के सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह कानून व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती है।

फिलहाल मामले को लेकर पुलिस की आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि खबर सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन क्या कार्रवाई करता है या फिर यह मामला केवल चर्चाओं तक सीमित रह जाएगा।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories