29.8 C
Raipur
Saturday, October 17, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां अब 6 दिन की, स्कूल शिक्षा विभाग...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां अब 6 दिन की, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया संशोधित आदेश

Date:

Related stories

6 से 11 नवंबर तक रहेगा अवकाश, विद्यार्थियों और शिक्षकों को मिलेगी एक दिन की अतिरिक्त छुट्टी

रायपुर । छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियों में एक दिन की बढ़ोतरी की गई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए पूर्व में जारी आदेश में संशोधन करते हुए दीपावली अवकाश अब 6 से 11 नवंबर 2026 तक घोषित किया है। इस तरह प्रदेश के स्कूलों में दीपावली की छुट्टियां कुल छह दिन रहेंगी।

स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से 16 अक्टूबर 2026 को जारी संशोधित आदेश के अनुसार, पहले 21 सितंबर 2026 को जारी शैक्षणिक कैलेंडर में दीपावली अवकाश 6 से 10 नवंबर तक निर्धारित किया गया था। अब इसमें एक दिन की बढ़ोतरी करते हुए अवकाश की अवधि 11 नवंबर तक कर दी गई है।

यह संशोधित आदेश प्रदेश के शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों के साथ डी.एड., बी.एड. और एम.एड. महाविद्यालयों पर भी लागू होगा। इस फैसले से विद्यार्थियों और शिक्षकों को दीपावली के अवसर पर एक अतिरिक्त दिन की छुट्टी मिलेगी।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories