25.5 C
Raipur
Thursday, July 16, 2026
Homeछत्तीसगढ़जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक शुरू, गृह मंत्री अमित...

जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक शुरू, गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हाईलेवल मंथन, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और मंत्री मौजूद

Date:

Related stories

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, 250 MBBS सीटों को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय...

#बस्तर में हाईलेवल सुरक्षा बैठक, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और मंत्री मौजूद

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के जगदलपुर में आज मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक शुरू हो गई है। बैठक केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित की जा रही है। बैठक में सुरक्षा, विकास और अंतरराज्यीय समन्वय जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हो रही है।

बैठक में , , और मौजूद हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और ए.के. शर्मा, उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और मंत्री केदार कश्यप भी बैठक में शामिल हुए।

चारों राज्यों के मुख्य सचिव भी बैठक में मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, विकास कार्यों में तेजी लाने और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की जा रही है।

जगदलपुर में बैठक को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहर के प्रमुख इलाकों में पुलिस और सुरक्षा बल तैनात हैं। बस्तर में पहली बार आयोजित हो रही इस हाईलेवल बैठक को क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories