25.5 C
Raipur
Thursday, July 16, 2026
Homeक्राइमजबलपुर के बरगी डैम में बड़ा हादसा: 30 सवारियों वाला क्रूज डूबा,...

जबलपुर के बरगी डैम में बड़ा हादसा: 30 सवारियों वाला क्रूज डूबा, 4 की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Date:

Related stories

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, 250 MBBS सीटों को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय...

मध्य प्रदेश । जबलपुर के बरगी डैम से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नर्मदा नदी के बैकवाटर में पर्यटकों से भरा एक क्रूज अचानक डूब गया।
बताया जा रहा है कि क्रूज जब गहरे बैकवाटर में पहुंचा, तभी अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाएं चलने लगीं और पानी में ऊंची लहरें उठने लगीं। इसी दौरान क्रूज संतुलन खो बैठा और कुछ ही पलों में पानी में समा गया।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय नाविकों और प्रशासन ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया। अब तक करीब 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। वहीं राहत दल को 4 शव भी बरामद हुए हैं, जबकि कुछ लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।
लापता लोगों की तलाश के लिए गोताखोरों और SDRF की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories