30.1 C
Raipur
Monday, June 1, 2026
Homeदेश-विदेशRBI का बड़ा एक्शन: Paytm Payments Bank का लाइसेंस रद्द, जानिए यूजर्स...

RBI का बड़ा एक्शन: Paytm Payments Bank का लाइसेंस रद्द, जानिए यूजर्स पर क्या होगा असर

Date:

Related stories

महंगाई का डबल अटैक! LPG, CNG, पेट्रोल-डीजल सभी के दाम बढ़े

नई दिल्ली। जून महीने की शुरुआत के साथ ही...

बैंकिंग सेवाएं बंद, लेकिन UPI पेमेंट जारी रहेंगे; ग्राहकों का पैसा सुरक्षित

नई दिल्ली । भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने बड़ा फैसला लेते हुए Paytm Payments Bank का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया है। केंद्रीय बैंक ने यह कदम लगातार नियमों के उल्लंघन और गंभीर नियामक चिंताओं के चलते उठाया है। इस फैसले के बाद Paytm Payments Bank अब भविष्य में किसी भी तरह की बैंकिंग सेवाएं नहीं दे पाएगा।

क्या होगा यूजर्स पर असर?
इस फैसले का सीधा असर Paytm Payments Bank के ग्राहकों पर पड़ेगा। अब यूजर्स अपने खाते में नया पैसा जमा नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा सेविंग अकाउंट, फिक्स्ड डिपॉजिट और वॉलेट जैसी सेवाएं भी प्रभावित होंगी।
दुकानदारों को हो सकती है दिक्कत
देशभर में कई छोटे दुकानदार और रेहड़ी-पटरी वाले Paytm Payments Bank के जरिए पेमेंट रिसीव करते थे। ऐसे में उन्हें पेमेंट सेटलमेंट और ट्रांजेक्शन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

UPI पेमेंट पर नहीं पड़ेगा असर
हालांकि, राहत की बात यह है कि Paytm ऐप के जरिए होने वाले UPI पेमेंट पर इसका सीधा असर नहीं पड़ेगा।
जब आप QR कोड स्कैन कर पेमेंट करते हैं, तो पैसा आपके लिंक्ड बैंक अकाउंट से कटता है—ऐसे में बैंक लाइसेंस रद्द होने से UPI ट्रांजेक्शन जारी रहेंगे।

FASTag और वॉलेट यूजर्स के लिए परेशानी
अगर आपका FASTag या वॉलेट Paytm Payments Bank से जुड़ा है, तो उसे रिचार्ज करना या इस्तेमाल करना मुश्किल हो सकता है। यूजर्स को जल्द ही किसी अन्य बैंक से लिंक करना होगा।
घबराएं नहीं, आपका पैसा सुरक्षित है
RBI ने साफ किया है कि ग्राहकों का पैसा सुरक्षित रहेगा। आमतौर पर ऐसे मामलों में ग्राहकों को अपना बैलेंस निकालने या दूसरे बैंक में ट्रांसफर करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाता है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories