24.1 C
Raipur
Sunday, August 30, 2026
Homeखेलसैनिक स्कूल अंबिकापुर का जलवा: ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट में क्लीन स्वीप,...

सैनिक स्कूल अंबिकापुर का जलवा: ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट में क्लीन स्वीप, ओवरऑल चैंपियन बना

Date:

Related stories

बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम : CM विष्णुदेव साय

CM साय बोले- रूटीन प्रक्रिया को निजीकरण से जोड़ना...

नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़: CM साय

नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट...

रायपुर: सैनिक स्कूल अंबिकापुर ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट (इंट्रा ग्रुप ‘F’) 2026-27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया है।
21 से 25 अप्रैल 2026 तक आयोजित इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी भी सैनिक स्कूल अंबिकापुर ने ही की। प्रतियोगिता में सैनिक स्कूल कोरुकोंडा, सैनिक स्कूल भुवनेश्वर, सैनिक स्कूल संबलपुर, NSS आधारशिला विद्या मंदिर और NSS एलन पब्लिक स्कूल समेत कई प्रमुख संस्थानों के कैडेट्स ने भाग लिया। पूरे टूर्नामेंट में अनुशासन, खेल भावना और प्रतिस्पर्धा का उच्च स्तर देखने को मिला।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ब्रिगेडियर तेजिंदर सिंह बावा उपस्थित रहे। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कैडेट्स के अनुशासन, टीमवर्क और खेल भावना की प्रशंसा की तथा जीवन में नेतृत्व और व्यक्तित्व विकास के लिए खेलों के महत्व पर जोर दिया।
टूर्नामेंट में सैनिक स्कूल अंबिकापुर ने दमदार प्रदर्शन करते हुए जूनियर और सब-जूनियर दोनों वर्गों में जीत हासिल कर क्लीन स्वीप किया। वहीं, गर्ल्स कैटेगरी का खिताब सैनिक स्कूल संबलपुर के नाम रहा, जिसकी टीम ने शानदार खेल दिखाया।


कार्यक्रम का समापन भव्य समारोह के साथ हुआ, जिसमें कर्नल रीमा सोबती ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस सफल आयोजन ने एक बार फिर सैनिक स्कूल अंबिकापुर की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं को उत्कृष्टता के साथ आयोजित करने की क्षमता को साबित किया।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories