25.5 C
Raipur
Thursday, July 16, 2026
Homeछत्तीसगढ़सर्वजन दिव्यांग संघ ने बड़े उत्साह के साथ मनाई लुइस ब्रेल की...

सर्वजन दिव्यांग संघ ने बड़े उत्साह के साथ मनाई लुइस ब्रेल की 217वीं जयंती

Date:

Related stories

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, 250 MBBS सीटों को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय...

आरंग। शुक्रवार को कोतवाल भवन, आरंग में सर्वजन दिव्यांग संघ आरंग द्वारा लुइस ब्रेल की 217वीं जयंती बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन रहे, जबकि अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहु ने की।
इस अवसर पर पार्षद संतोष लोधी, पुष्कर साहू, वीरेंद्र कडरा, पार्षद प्रतिनिधि राकेश सोनकर, तोषण साहू, खिलेश धुरंधर, राकेश शर्मा सहित व्यवसायी व समाजसेवी आनंद द्वारकानी की भी विशेष सहभागिता रही।
मुख्य अतिथि डॉ. संदीप जैन ने दिव्यांग साथियों का हौसला बढ़ाते हुए लुइस ब्रेल को दृष्टिबाधितों का मसीहा बताया और कहा कि ब्रेल लिपि के आविष्कार से उन्होंने अंधेरे को चुनौती दी। उन्होंने मंत्री महोदय के विकास कार्यों और सुशासन का उल्लेख करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं देवनाथ साहु ने कहा कि दिव्यांगजन अपनी प्रतिभा से हर क्षेत्र में पहचान बना रहे हैं और उनका समाज गर्व के साथ सम्मान करता है।
कार्यक्रम के दौरान जयंती के उपलक्ष्य में केक काटा गया। दिव्यांग संघ के प्रदेश अध्यक्ष डोमन बया, संघ अध्यक्ष शकुंतला साहू एवं दृष्टिबाधित कोषाध्यक्ष प्रकाश खेलवार ने मांग पत्र सौंपते हुए वाद्य यंत्रों के सेट और सिलाई मशीन उपलब्ध कराने की मांग रखी।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के सौजन्य से दिव्यांग साथियों को कंबल वितरण किया गया, जिसमें होंडा व्यवसायी द्वारकानी बंधु की भी सहभागिता रही। संकल्प सेवा संस्थान, राजिम दिव्यांग आश्रम की बालिकाओं ने प्रेरणादायक गीत, ब्रेल गीत एवं फिल्मी गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी।
दिव्यांग साथियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि ब्रेल लिपि की सहायता से वे दृष्टिबाधित होते हुए भी पोस्ट ग्रेजुएट तक की पढ़ाई कर चुके हैं और उन्हें केवल प्रोत्साहन व सहयोग की आवश्यकता है।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अरविंद वैष्णव ने किया तथा आभार प्रदर्शन संघ के मीडिया प्रभारी आशीष शर्मा ने किया। कार्यक्रम में सचिव वासुदेव निषाद, उपाध्यक्ष नरेंद्र गिलहरे, कोषाध्यक्ष प्रकाश कुमार, सह सचिव सत्यवती बघेल, संरक्षक श्यामा साहू एवं गायत्री साहू सहित 200 से अधिक दिव्यांग भाई-बहन उपस्थित रहे।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories