26.1 C
Raipur
Monday, August 31, 2026
Homeक्राइमजमीन माफिया की दबंगई: दफ्तर में घुसकर पटवारी की पिटाई, आक्रोशित संघ...

जमीन माफिया की दबंगई: दफ्तर में घुसकर पटवारी की पिटाई, आक्रोशित संघ ने सौंपा ज्ञापन

Date:

Related stories

बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम : CM विष्णुदेव साय

CM साय बोले- रूटीन प्रक्रिया को निजीकरण से जोड़ना...

नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़: CM साय

नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट...

सरगुजा: अंबिकापुर के सरगुजा जिले में जमीन माफिया की दबंगई का मामला सामने आया है। दरिमा थाना क्षेत्र के कंठी में पदस्थ पटवारी प्रकाश मंडल के साथ उनके कार्यालय में घुसकर मारपीट की गई। इस घटना के बाद जिलेभर के पटवारियों में भारी आक्रोश है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी जीतेंद्र कुजूर पटवारी कार्यालय पहुंचा और राजस्व निरीक्षक का मोबाइल नंबर मांगने लगा। नंबर देने में असमर्थता जताने पर वह भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए कार्यालय के भीतर ही पटवारी पर हमला कर दिया। इस दौरान पटवारी प्रकाश मंडल को चोटें आईं।
घटना की जानकारी मिलते ही पटवारी संघ लामबंद हो गया। संघ के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पटवारियों ने कलेक्टर अजीत वसंत और एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। संघ ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि जल्द सख्त कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन किया जाएगा।
इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए दरिमा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
कलेक्टर अजीत वसंत ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कहा है कि शासकीय कार्य में बाधा डालने और कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
बयान:
“शासकीय सेवक के साथ दफ्तर में घुसकर इस तरह की मारपीट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हमने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।”
— संतोष अग्रवाल, अध्यक्ष, पटवारी संघ

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories