30.4 C
Raipur
Thursday, October 15, 2026
Homeक्राइमरायपुर से जगदलपुर जा रही बस हादसे का शिकार एक की मौत,...

रायपुर से जगदलपुर जा रही बस हादसे का शिकार एक की मौत, 22 यात्री घायल

Date:

Related stories

मुंगेली में दर्दनाक सड़क हादसा, विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत तीन की मौत

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक दर्दनाक सड़क...

Jagdalpur। छत्तीसगढ़ के Bastar जिले में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर बस्तर थाना क्षेत्र के पास रायपुर से जगदलपुर आ रही रॉयल ट्रैवल्स की यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 22 से अधिक यात्री घायल हो गए। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक यह हादसा सोमवार सुबह करीब 4 बजे हुआ। बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक को झपकी आने के कारण बस अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। घटना के समय अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे, जिससे बस पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई।
हादसे में मृत महिला की पहचान कवर्धा निवासी पद्मनी चंद्रवंशी के रूप में हुई है। वे Sukma जिले के दोरनापाल स्थित आत्मानंद स्कूल में लेक्चरार के पद पर पदस्थ थीं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जांच में चालक को आई झपकी को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories