भिलाई। भिलाई के नेहरू नगर स्थित मारुति सुजुकी शोरूम में उस समय हंगामा मच गया, जब एक महिला कर्मचारी ने CEO पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए उनके ऊपर स्याही फेंक दी। गुस्साई महिला ने पुलिस की मौजूदगी में CEO को थप्पड़ और लात भी मार दी।

जानकारी के मुताबिक, शोरूम की कई महिला कर्मचारियों ने भी CEO के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
i