24.4 C
Raipur
Monday, October 19, 2026
Homeफैशनरायपुर में भारत की धमाकेदार जीत, दूसरे T20 में जिम्बाब्वे को 9...

रायपुर में भारत की धमाकेदार जीत, दूसरे T20 में जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराकर सीरीज पर किया कब्जा

Date:

Related stories

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की लाइव स्ट्रीमिंग करेगा JioHotstar, दुनिया देखेगी खिलाड़ियों का हुनर

रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार द्वारा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे महिला T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की T20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाते हुए सीरीज अपने नाम कर ली।

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 102 रन बनाए। जिम्बाब्वे की ओर से चिपो मुगेरी-तिरिपानो ने 34 रन और जोसेफिन नकोमो ने 27 रन की पारी खेली। भारत की ओर से निकी प्रसाद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट हासिल किए।

103 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज 8.5 ओवर में एक विकेट खोकर 104 रन बना लिए। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 25 गेंदों में 55 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। वहीं, कप्तान स्मृति मंधाना ने 25 गेंदों में नाबाद 47 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

शानदार अर्धशतकीय पारी के लिए शेफाली वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। रायपुर में मिली इस जीत से भारतीय महिला टीम ने सीरीज पर अपना कब्जा जमा लिया है। अब सीरीज का तीसरा और अंतिम T20 मुकाबला 20 अक्टूबर को रायपुर में खेला जाएगा।

मैच का स्कोर

  • जिम्बाब्वे महिला टीम: 102/8 (20 ओवर)
  • भारत महिला टीम: 104/1 (8.5 ओवर)
  • परिणाम: भारत 9 विकेट से विजयी
  • सीरीज: भारत 2-0 से आगे और सीरीज पर कब्जा

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories