33.1 C
Raipur
Thursday, July 16, 2026
Homeक्राइमबड़ी खबर : हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब ढहा, मलबे में...

बड़ी खबर : हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब ढहा, मलबे में दबकर 6 मजदूरों की मौत

Date:

Related stories

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, 250 MBBS सीटों को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय...

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में गुरुवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा अचानक ढह गया, जिससे वहां सो रहे मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में अब तक 6 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि तीन मजदूर घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक ललपुरा क्षेत्र के मोराकांदर परसनी से कुरारा के नैठी और कंडौर गांव को जोड़ने के लिए बेतवा नदी पर करीब एक किलोमीटर लंबे पुल का निर्माण किया जा रहा था। गुरुवार रात करीब 3 बजे आंधी और बारिश के दौरान पुल का स्लैब अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे के समय कई मजदूर पुल के उसी हिस्से में सो रहे थे।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। मलबे में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची।

हादसे में लोकेंद्र निषाद, कुलदीप निषाद, सावंत यादव, सभाजीत, पुष्पेंद्र सिंह चौहान और राजेश पाल की मौत हो गई। सभी मृतक बांदा और हमीरपुर जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं तीन घायल मजदूरों को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

घटना के बाद निर्माण कार्य में सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories