23.3 C
Raipur
Monday, August 31, 2026
Homeक्राइमरायपुर में भाजपा नेता धरमलाल कौशिक से मोबाइल स्नैचिंग, मॉर्निंग वॉक के...

रायपुर में भाजपा नेता धरमलाल कौशिक से मोबाइल स्नैचिंग, मॉर्निंग वॉक के दौरान बदमाश फरार

Date:

Related stories

बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम : CM विष्णुदेव साय

CM साय बोले- रूटीन प्रक्रिया को निजीकरण से जोड़ना...

नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़: CM साय

नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट...

रायपुर में भाजपा नेता धरमलाल कौशिक से मोबाइल स्नैचिंग, मॉर्निंग वॉक के दौरान बदमाश फरार
छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में सोमवार सुबह मोबाइल स्नैचिंग की बड़ी घटना सामने आई है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता Dharamlal Kaushik मॉर्निंग वॉक के दौरान लूट की घटना का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि एक बाइक सवार बदमाश उनका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक, धरमलाल कौशिक सुबह करीब सवा 8 बजे घर से टहलने निकले थे। इसी दौरान बाइक पर आए युवक ने उनका मोबाइल झपट लिया और मौके से तेजी से फरार हो गया। घटना के समय वे अकेले थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah के छत्तीसगढ़ दौरे के बीच हुई इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories