26.4 C
Raipur
Thursday, July 16, 2026
Homeक्राइमब्रेकिंग:रायपुर एयरपोर्ट में बड़ा हादसा, 30 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर; हालत...

ब्रेकिंग:रायपुर एयरपोर्ट में बड़ा हादसा, 30 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर; हालत नाजुक

Date:

Related stories

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, 250 MBBS सीटों को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय...

रायपुर। राजधानी के माना स्थित में बड़ा हादसा सामने आया है। एयरपोर्ट परिसर में मरम्मत कार्य के दौरान एक मजदूर 30 फीट से अधिक ऊंचाई से नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, वेटिंग हॉल में सीलिंग रिपेयरिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान मजदूर का संतुलन बिगड़ गया और वह ऊंचाई से नीचे आ गिरा। हादसे के तुरंत बाद एयरपोर्ट स्टाफ और वहां मौजूद लोगों की मदद से घायल मजदूर को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मजदूर बिना सेफ्टी बेल्ट और पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के काम कर रहा था। घटना के बाद ठेकेदार और एयरपोर्ट प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories