33.1 C
Raipur
Thursday, July 16, 2026
Homeक्राइमरायपुर की थ्रीडी फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से 2...

रायपुर की थ्रीडी फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से 2 मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

Date:

Related stories

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, 250 MBBS सीटों को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय...

उरला के बेंद्री स्थित फैक्ट्री में हादसा, पुलिस-प्रशासन और बचाव दल मौके पर; विस्फोट के कारणों की जांच शुरू

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र अंतर्गत बेंद्री स्थित 3डी फैक्ट्री में मंगलवार शाम ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से भीषण विस्फोट हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। विस्फोट के बाद फैक्ट्री के एक हिस्से के क्षतिग्रस्त होने से कई मजदूरों के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड, 108 एंबुलेंस और बचाव दल राहत एवं सर्च ऑपरेशन में जुटे हुए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फैक्ट्री के भीतर अचानक तेज धमाका हुआ, जिसके बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट इतना जोरदार था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। कई मजदूर किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि कुछ के मलबे में दबे होने की आशंका है। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फैक्ट्री परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर रेस्क्यू अभियान तेज कर दिया गया है। घटना के बाद बड़ी संख्या में मजदूरों के परिजन फैक्ट्री के बाहर पहुंच गए, जहां सुरक्षा व्यवस्था और फैक्ट्री प्रबंधन की कार्यशैली को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई।

प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि हादसे के काफी देर बाद तक फैक्ट्री प्रबंधन का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे परिजनों का आक्रोश और बढ़ गया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विस्फोट के कारणों और मृतकों व घायलों की आधिकारिक संख्या को लेकर प्रशासन की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories