29.1 C
Raipur
Thursday, October 15, 2026
Homeछत्तीसगढ़रायपुर सराफा एसोसिएशन का होली मिलन समारोह कल, सेठ नाथूराम के 200...

रायपुर सराफा एसोसिएशन का होली मिलन समारोह कल, सेठ नाथूराम के 200 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य आयोजन

Date:

Related stories

मुंगेली में दर्दनाक सड़क हादसा, विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत तीन की मौत

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक दर्दनाक सड़क...

रायपुर। सेठ नाथूराम होलिका उत्सव समिति एवं रायपुर सराफा एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 3 मार्च 2026 को शाम 7 बजे से 10 बजे तक नाहटा मार्केट, सदर बाजार में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर फाग के रंग भरे गीतों के साथ पारंपरिक होली उत्सव मनाया जाएगा।

विशेष बात यह है कि सेठ नाथूराम जी के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस वर्ष आयोजन को विशेष रूप से भव्य स्वरूप दिया गया है। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मीनारायण लाहोटी, सुरेश भंसाली, अरुण तंवर, विनय गोलछा और महावीर मालू द्वारा किया जाएगा।

आयोजन में मुख्य रूप से रायपुर लोकसभा के सांसद बृजमोहन अग्रवाल, दक्षिण विधायक सुनील सोनी, ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू और उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा की उपस्थिति प्रस्तावित है।
कार्यक्रम की जानकारी सराफा अध्यक्ष धरम भंसाली एवं सचिव जितेन्द्र गोलछा ने दी है। आयोजन को लेकर सराफा व्यापारियों और शहरवासियों में उत्साह का माहौल है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories