25.5 C
Raipur
Thursday, July 16, 2026
Homeक्राइमराजधानी रायपुर में महिला आरक्षक की संदिग्ध मौत, पुलिस क्वार्टर में फंदे...

राजधानी रायपुर में महिला आरक्षक की संदिग्ध मौत, पुलिस क्वार्टर में फंदे पर मिली लाश

Date:

Related stories

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, 250 MBBS सीटों को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय...

रायपुर । राजधानी रायपुर के आज़ाद चौक थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पुलिस क्वार्टर में एक महिला आरक्षक का शव फंदे पर लटका मिला, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
मृतक महिला पुलिसकर्मी की पहचान पूजा कुशवाहा के रूप में हुई है, जो पुलिस कॉलोनी में निवासरत थीं। घटना शनिवार रात करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही आज़ाद चौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध नजर आ रहा है, वहीं यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या है या किसी अन्य कारण से मौत हुई है।
पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच जारी है। साथ ही सहकर्मियों और परिजनों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories